वीडियो: इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट ने जबरन नेहा कक्कड़ को किया kiss, फिर ये हुआ

सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों किसी खास वजह से चर्चा में हैं। शो के दौरान एक प्रतिभागी ने शो की जज नेहा कक्कड़ को पहले गले लगाया इसके बाद उन्हें जबरदस्ती kiss कर लिया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर भी किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कंटेस्टेंट नेहा कक्कड़ के लिए कई सारे गिफ्ट लेकर आता है। पहले तो वो एक-एक कर गिफ्ट्स को पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ को देता। इससे इमोश्नल होकर नेहा कक्कड़ उस शख्स को हग करती हैं। इस दौरान वो उनके गले पड़ जाता है और फिर उन्हें kiss कर लेता है। इसके बाद नेहा कक्कड़ अपना चेहरा छिपाकर वहां से चली जाती हैं।

कंटेस्टेंट की इस हरकत से वहां मौजूद दूसरे जज और शो के होस्ट हैरान रह जाते हैं। इसके आगे क्या हुआ इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है, क्योंकि सोनी टीवी ने सिर्फ इतने ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आगे क्या हुआ आपको इसके लिए पूरा एपिसोड देखना पड़ेगा।

शो को पूरा देखने के बाद ही पता चलेगा कि दूसरे जज विशाल और अनु मलिक का क्या रिएक्शन होता है। अभी ये भी साफ नहीं हुआ है कि नेहा कक्कड़ कंटेस्टेंट के खिलाफ कोई एक्शन लेती हैं या नहीं। आपको बता दें कि इस शो को सिंगर अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.