प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। अब दो दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक दूसरे के हो गए हैं। जोधपुर में शनिवार को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। समारोह में कपल्स ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को साक्षी मानकर साथ निभाने की कसमें लीं।
प्रियंका और जोनस की शादी के रीति-रिवाज निक के पिता पॉल केविन जोनस ने पूरे करवाए।आपको बता दें कि पॉल केविन अमेरिका में पादरी रह चुके हैं। अब 2 दिसंबर को ये जोड़ा हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेगा। शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की तारीख अभी सामने नहीं आई है।
शादी में दोनों परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास मेहमान शामिल हुए। जोधपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की शादी में शरीक होने के लिए विदेशी मेहमानों ने जमकर मस्ती की। वे एयरपोर्ट से बाहर आते ही खुशी के मारे नाचने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.