Categories: EntertainmentNews

जेल से रिहा हुए कॉमेडियन राजपाल यादव, बयां किया दर्द, बताया कैसे कटी जेल की सजा

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव तीन महीने की जेल की सजा काटकर बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया।

एक इंटरव्यूह में बॉलीवुड कॉमेडियन ने बताया कि जेल में उनका दिन कैसे गुजरा। उन्होंने बताया कि जेल सजा काफी कठिन थी। राजपाल ने कहा, “मैं जेल में साथी कैदियों से बात करने की कोशिश करता था, वहां, मैंने भाषण भी दिए, सुबह व्यायाम करता था, पढ़ने के लिए मैं लाइब्रेरी में भी जाया करता था।”

राजपाल ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यही वजह है सजा मिलने के बाद मैंने कोर्ट के आदेश का पालन किया।

अभिनेता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने जिस पर भरोसा किया उन्होंने मेरा गलत फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि अब मैं सारी परेशानियों को भीलकर एक नई जिंदगी की शुरूआत करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे बाकी जिंदगी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। राजपाल ने बताया कि वो जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी हुई है और अब फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाने बाकी रह गए हैं।

2018 में राजपाल को एक कंपनी का लोन ना चुकाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन महीने जेल की सजा सुनाई थी। उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.