गोवा: प्रमोद सावंत सरकार में सब कुछ ठीक नहीं, धवलीकर ने पीएम को बताया डकैत

गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री सावंत ने डिप्टी सीएम सुदीन धवलीकर को कैबिनेट से हटा दिया।

दरअसल एमजीपी के दो विधायकों ने अपनी पार्टी को छोड़ कर सत्तारूढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद सावंत ने ये कदम उठाया। धवलीकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के इकलौते ऐसे विधायक थे जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे। डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने के बाद सुदीन धवलीकर ने पीएम मोदी पर हमला किया और बीजेपी  सरकार की इस कार्रवाई को चौकीदार की डकैती करार दिया।

धवलीकर ने कहा, ”जिस तरह से चौकीदारों ने एमजीपी पर आधी रात को डकैती की, लोग उसे देखकर हैरान हैं। लोग देख रहे हैं और वही ये तय करेंगे कि आगे क्या करना है?” वहीं सीएम प्रमोद सावंत ने गवर्नर मृदुला सिन्हा के नाम संबोधित पत्र में धवलीकर को हटाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को ये भी जानकारी दी कि खाली सीट को भरने का फैसला जल्द किया जाएगा।

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद प्रमोद सावंत गोवा के सीएम बने। शपथ लेने के बाद प्रमोद सावंत ने 20 मार्च को गोवा विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया था। बहुमत के लिए 19 विधायकों की जरूरत थी। बीजेपी सरकार के पक्ष में 21 वोट पड़े थे। जिसमें बीजेपी के 12 विधायक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 विधायक, एमजीपी के 3 और तीन निर्दलीय विधायक थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.