‘मिशन शक्ति’ से पाकिस्तान में खलबली, चीन में भी बेचैनी

हिंदुस्तान ने बुधवार को वो कारनामा कर दिखाया जो अब से पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ने किया था। इंडिया के एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल ने स्पेस में दूसरे सैटेलाइट को मार गिराया है।

ए-सैट ने 300 किलोमीटर दूर अपने निशाना बनाया और सिर्फ तीन मिनट में उसे मार गिराया। इस कामयाबी के साथ ही भारत चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। वैज्ञानिकों की तरफ से जिस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है वह पृथ्वी के निचली कक्षा यानि लो अर्थ ऑर्बिट में किया गया है। इस कामयाबी के बाद देश में खुशी है।

पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में DRDO की इस कामयाबी की जानकारी दी। पीएम ने कहा, ”भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है। भारत ने ये कारनामा करके किसी भी अंतरर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है। भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है।”

डरा पाकिस्तान, बौखलाया चीन

भारत की इस कामयाबी के बाद पाकिस्तान डर गया है। जिसका नतीजा ये रहा है कि आनन फानन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रक्षा मामलों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मीटिंग में पाक के कैबिनेट मंत्रियों समेत आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और ISI के डीजी भी शामिल रहे। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इशारों-इशारों में भारत पर हमला भी किया। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि वो स्पेस में हथियारों की होड़ का बिल्कुल हिमायती नहीं है और स्पेस का इस्तेमाल इंसानियत की भलाई के लिए होना चाहिए न कि सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए।

पाकिस्तान के साथ चीन में भी इंडिया की इस कामयाबी से बेचैनी बढ़ गई है। ए-सैट के सफल परीक्षण पर चीन ने कहा कि स्पेस में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे वहां सैन्य क्षमता बढ़ाने की होड़ शुरू हो जाए। आपको बता दें कि चीन ने 2007 में एंटी सैटेलाइट मिशन में सफलता हासिल की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.