रुड़की के पार्थ चड्ढा ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, अपनी कला से हेमा मालिनी का जीत लिया दिल

रुड़की के रहने वाले पार्थ चड्ढा ने अपने शहर के साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कोरोना काल के बीच पार्थ ने वर्चुअल सोलो डांस प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया है।

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि और जज के तौर पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी शामिल हुईं। उन्होंने पार्थ चड्ढा के डांस की जमकर तारीफ की। पटना के रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य ने नेशनल लेवल पर वर्चुअल सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों ने हिस्सा लिया और अभिनेत्री हेमा मालिनी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। लेकिन पार्थ चड्ढा ने जिस कला का प्रदर्शन किया उसके सभी मुरीद हो गए। पार्थ की उम्र 14 साल है।

पार्थ बचपन से ही डांस करते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने कई बार रुड़की के साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कराया है। पिछले साल पार्थ चड्डा को उत्तराखंड एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी इस कामयाबी से उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। परिजनों का पार्थ को भरपूर सहयोग भी मिलता है। ऐसे में आने वाले दिनों में पार्थ प्रदेश को गौरवान्वित कराने के कई और मौके दे सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.