Categories: EntertainmentNews

सपना चौधरी नहीं बनना चाहती थीं डांसर!

अपने डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डांसर नहीं बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं। घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ गई।

जिसकी वजह से उन्हें अपने ख्वाब के साथ समझौता करना पड़ा। जब सपना की उम्र महज 18 साल की थी तभी उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिता के निधन के बाद घर चलाने के लिए सपना ने डांसिंग का रास्ता चुन लिया।

सपना असल जिंदगी में पुलिस अधिकारी भले ना बन पाई हों, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होने इस किरदार को जरूर जी लिया। सपना चौधरी की शुक्रवार को पहली फिल्म रिलीज हो गई है। जिसमें उन्होंने IPS अफसर का रोल निभाया है। उनकी फिल्म का नाम है ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’।

अपने बिंदास अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि वो हरियाणवी के अलावा भोजपुरी, हिंदी, पंजाबी, सिनेमा में भी कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। उनके लाइव कन्सर्ट काफी फेमस रहते हैं। उनके चाहने वाले अपने पसंदीदा डांसर की एक झलक पाने के बेताब रहते हैं।

फेमस होने के बाद सपना चौधरी ने खुद को काफी बदला है। उन्होने अपने लुक्स पर काफी ध्यान दिया है। जिसकी वजह से उनका जबरदस्त मेकओवर देखने को मिला है। अपने इसी लुक्स की वजह से अब वो इंटरनेट सेंसेशन बनी चुकी हैं। उनकी फोटोज और डांस वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। आपको बता दें कि 2018 में गूगल पर सर्च की जाने वाली सेलिब्रेटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.