Categories: EntertainmentNews

सुप्रीम कोर्ट से ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को बड़ा झटका, राहत देने से कोर्ट का इनकार

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के निर्माता को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पर लगी रोक को हटाने से साफ मना कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ये साफ हो गया है कि फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ अब 19 मई से पहले रिलीज नहीं हो पाएगी। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है। शिकायत में यह बात कही गई थी फिल्म को एक खास मसकद के लिए बनाया गया है और यही वजह है कि इसे लोकसभा चुनाव के बीच में ही रिलीज किया जा रहा है, ताकि एक खास पार्टी को फायदा पहुंचाया जा सके।

विपक्षी दलों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर लोकसभा चुनाव तक रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग के इस फैसले को फिल्म के निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग को ये निर्देश दिया था कि वो फिल्म को देखे और सिलबंद लिफाफे में इस बारे में रिपोर्ट दे कि आखिर इस फिल्म को चुनाव के दौरान रिलीज होने दिया जाए या नहीं।

चुनाव योग ने फिल्म को देखने के बाद अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी थी। चुनाव आयोग के रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि इस फिल्म को 19 मई से पहले रिलीज नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि ये फिल्म आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करती है। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ये तय हो गया है कि फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ अब 19 मई से पहले रिलीज नहीं हो पाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.