Categories: IndiaNews

बच्चों का अपहरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश, ऐसे करते थे मासूमों का शिकार, गर्मियों की छुट्टियों में रहें सावधान!

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में जरूरत ही कि आप अपने बच्चों का ख्याल रखें। क्योंकि शहरों में कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जिनकी नजर आपके बच्चों पर हो सकती हैं।

हैदराबाद में ऐसे ही एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जो बच्चों का अपहरण किया करते थे। पुलिस ने गैंग की 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य बेहद शातिर हैं। ये मासूम बच्चों और बच्चियों का अपहरण कर ऐसे दंपति को बेच दिया करते थे, जिनका बच्चा नहीं होता था। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मसूम बच्चों को भी छुड़ाया है।

खबरों के मुताबिक, इस गैंग ने हैदरबाद के अलावा देश के दूसरे शहरों में भी अपना जाल बिछा रखा था। इस गैंग में महिलाएं बहद अहम भूमिका निभाती थीं। बच्चों के अपहरण के बाद जब तक उनका सौदा नहीं हो जाता था, तब तक महिलाएं बच्चों का ध्यान रखती थीं। जैसे ही बच्चों का सौदा हो जाता वो तुरंत बच्चों को ग्रांहक के हवाले कर देते थे और दूसरे बच्चे के शिकार में जुट जाते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकेत हैं।

शहरों से बच्चों के गायब होने जो आंकड़े हैं वे बेहद डरावने हैं। ‘लाइव हिंदुस्तान’ वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुतबाकि, अलायंस फॉर पीपुल्स राइट्स और गैर सरकारी संगठन चाइल्ड राइट्स एंड यू द्वारा किये गए एक अध्ययन में कहा गया कि दिल्ली में लापता बच्चे 2018 के मुताबिक, पिछले 5 साल में दिल्ली में 26,761 बच्चे लापता हो गए। इनमें से 9,727 बच्चों का ही पता चल सका।

दिल्ली में लापता होने वाले हर 10 बच्चों में 6 का पता नहीं चल पाता। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों और पुलिस से आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 63 फीसदी लापता बच्चों का पता नहीं चल पता है। ये आंकड़ा बाकी देशों के 30 फीसदी आंकड़े से दोगुना है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.