उत्तराखंड की बेटी सृष्टि लखेड़ा ने पहाड़ का नाम रोशन किया है। सृष्टि की फिल्म ‘वंस अपॉन ए विलेज’ ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बनाई है।
टिहरी जिले के सेमला गांव की सृष्टि लखेड़ा की ये फिल्म गढ़वाली और हिंदी भाषा में है। फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके) की कहानी है। इस फिल्म का मुकाबला विभिन्न भाषाओं की चार फिल्मों के साथ है। पहले मुंबई फिल्म महोत्सव का आयोजन इसी महीने होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन अब अगले साल होगा।
सृष्टि का परिवार ऋषिकेश में रहता है। वो पिछले 10 सालों से फिल्म लाइन में काम कर रही हैं। उत्तराखंड में पलायन की पीड़ा को उन्होंने समझा और फिर उन्होंने पावती शिवापालन के साथ (सह निर्माता) फिल्म बनाने का फैसला किया। फिल्म बनाने के लिए उन्होंने अपने गांव का चयन किया। सृष्टि कहती है कि पहले उनके गांव में 40 परिवार रहते थे और अब पांच से सात लोग ही बचे हैं। गांव वालों को किसी न किसी मजबूरी के तहत गांव छोड़ना पड़ा। इसी उलझन को उन्होंने एक घंटे की फिल्म में दर्शाया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.