देश में EVM को लेकर मचे हंगामे के बीच प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा की आप लोग अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये।

लोकसभा के चुनाव खत्म हो गए हैं। 23 तारीख को नतीजे सबसे सामने होंगे कि कौन  सरकार बनाने जा रहा है, लेकिन उससे पहले आए EXIT POLL ने बीजेपी को खुश कर दिया है। हर एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ज्यादातर EXIT POLL ने तो बीजेपी के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। हालांकि ज्यादातर विपक्षी पार्टियों ने एग्जिट पोल का खारिज किया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है, आप लोग अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। ये अफवाह आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है। यहां पर आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर्स पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल मिलेगा। वहीं कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने आरोप लगाया है कि सरकार ने एग्जिट पोल के आंकड़े पहले ही मंगा लिये थे। इन्होंने EVM में गड़बड़ी का पूरा इंतजाम कर रखा है।

तेजस्वी ने क्या कहा?

रजेडी नेता तेजस्वी यादव ने EXIT POLL पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से अपील की, एग्ज़िट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।

वहीं नतीजों से पहले चंद्रबाबू नायडू विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की। ममता से पहले चंद्रबाबू नायडू मायावती, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.