अभिनेता आमिर खान निजी दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हैं। देहरादून के जाखन में रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए हैं।
आमिर खान को उनके रिश्तेदारों के घर के बाहर सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर तक क्रिकेट खेला। आमिर खान को बच्चे देखकर काफी खुश हुए। इस दौरान कुछ लोग आमिर का ऑटोग्राफ लेने लगे। लोगों से मिलने के बाद यहां से आमिर खान निकल गए।
प्रोडयूसर सुमित अदलखा ने आमिर से करीब आधा घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान आमिर खान ने उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ की। आमिर इससे पहले भी 2008 में मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस को लेक्चर देने आ चुके हैं। उन्होंने वहां फिल्मों में उठाए जाने वाले सामाजिक मुद्दों पर बात की थी। बताया जा रहा है कि लोगों से बातचीत के दौरान आमिर ने उत्तराखंड सरकार की फिल्मों को लेकर बनाई गई नीति की तारीफ की। आने वाली अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर रुची दिखाई।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.