अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मीठी तकरार हुई।
सोनाक्षी गोवा के एक रेस्तरां में अपने किसी दोस्त के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कीं। तस्वीर में सोनाक्षी के पिगटेल बन्स को देखते हुए हुमा ने उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या तुमने मेरी हेयरस्टाइल कॉपी की है..चोर।”
इस पर सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा, “कॉपीराइट दिखाओ।”
अभिनेता गुलशन देवैया ने भी इसमें शामिल होते हुए कहा, “वह तुम्हारी दीवानी हो गई है।”
अभिनय की बात करें, तो सोनाक्षी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, एम्मी विर्क, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही भी हैं। यह फिल्म सन् 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.