Categories: India NewsNews

इस अभिनेत्री ने सती प्रथा का किया समर्थन, राजा राममोहन पर भी उठाए सवाल

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सती प्रथा को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही राजा राममोहन राय पर भी विवादित टिप्पणी की है। एक ट्वीट कर पायल रोहतगी ने सती प्रथा का समर्थन किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि देश में सती प्रथा अनिवार्य नहीं थी, बल्कि मुगल शासकों द्वार हिंदू महिलाओं को वेश्यावृति से बचाने के लिए इस परंपरा को लाया गया था। ये महिलाओं पर था कि वो सती लेना चाहती हैं या नहीं। सती किसी भी मामले में अनाधुनिकीकृत प्रथा नहीं थी। इसके साथ ही अपने ट्वीट में पायल रोहतगी ने समाज सुधारक राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का चमचा बताया।

दरअसल पायल रोहतगी ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि राजा राममोहन राय एक समाज सुधारक थे और उन्होंने ब्रहमो समाज मूवमेंट की स्थापना की थी। इसके साथ ही उन्होंने देश से सती प्रथा और बाल विवाह को खत्म करने के लिए आंदोलन भी चलाया था। इसी ट्वीट को शेयर करते हुए पायल ने लिखा कि अंग्रेजों ने राजा राममोहन राय का इस्तेमाल सती प्रथा को बदनाम करने के लिए किया।

पायल के इस पोस्ट की कई लोगों ने तीखी आलोचना की है। एक शख्स ने तो मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि पायल का बयान आपराधिक श्रेणी में आता है, लिहाजा मुंबई पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद पायल के एक फैन क्लब पेज ने इस शख़्स को ट्रोल कर दिया और इंग्लिश किताबें पढ़ने की सलाह दी।

पायल रोहतकी अपने राइट विंग के बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल में ही में उन्होंने मुसलमानों को लेकर भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि देश में मुसलमानों की संख्या 20 करोड़ हो गई है, इसलिए इन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिलना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.