जीत के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखे खत में क्या संदेश दिया है?

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में ऐसे आई कि पूरा विपक्ष बह गया। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से अपना किला बचा पाने में नाकामयाब रहे।

उस आंधी में भी सोनिया गांधी ने एक बार फिर रायबरेली से जीत दर्ज की है। यूपीएम अध्यक्ष ने जीत के बाद रायबरेली की जनता को अक खित लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लड़ाई कितनी भी लंबी क्यों ना हो, वो पीछे नहीं हटेंगी। सोनिया गांधी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताने के लिए रायबरेली की जनता का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा एसपी-बीएसपी के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

रायबरेली की जनता को लिखे खत में यूपीएम चेयरपर्सन ने कहा कि उनकी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। उन्होंने कहा कि लोगों से जो संबल और हौसला मिलता रहा है, वही असली ताकत है। सोनिया ने कहा कि वो अपने परिवार को दायित्व को निभाते  हुए सार्वजनिक जिम्मेदारियों को भी निभाएंगी। सोनिया ने लिखा कि आने वाला वक्त और भी मुश्किल भरा है, लेकिन जनता के विश्वास से कांग्रेस हर चुनौती को पार करेगी। सोनिया गांधी ने कहा है कि लड़ाई कितनी भी लंबी हो लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगी और जरूरत पड़ने पर पूवर्जों की परंपरा का पालन करते हुए, सर्वस्व कुर्बान करने में भी कभी पीछे नहीं हटेंगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस की इस लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार हुई है। यूपी में सिर्फ सोनिया गांधी ही कांग्रेस की तरफ से जीत दर्ज कर सकी हैं। पूरे देश में कांग्रेस सिर्फ 52 सीट ही जीत पाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.