Categories: IndiaNews

गुरुग्राम: मुस्लिम युवक की पिटाई पर गौतम गंभीर ने क्या कहा?

हरियाणा के गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले से सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मुस्लिम युवक के समर्थन में आवाज बुलंद की है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, ”गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक के साथ सर से पारंपरिक टोपी हटाने को कहा गया और जय श्रीराम बोलने के लिए दबाव डाला गया। यह बहुत ही निंदनीय घटना है। हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में रहते हैं, जहां जावेद अख्तर ने ”ओ पालन हारे, निर्गुण और नयार” जैसे भजन को लिखा है। गुरुग्राम पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

आपको बता दें कि गुरुग्राम में 25 साल के मुस्लिम युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। पीड़ित का नाम  मोहम्मद बरकर आलम है। वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और गुरुग्राम के जैकब पुरा इलाके में रहता है। आलम ने पुलिस में जो शिकायत की है उसमें उसने आरोप लगाया है कि सदर बाजार रोड पर 4 अज्ञात लोगों ने उसे रोका और पारंपरिक टोपी पहनने पर आपत्ति जतायी। उन लोगों ने कहा कि इस इलाके में ये टोपी पहनने की इजाजत नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने आलम की टोपी हटा दी और उसे थप्पड़ मारे साथ ही उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को भी कहा।

आलम ने बताया कि उसने उन लोगों के कहने पर ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया, इसके बाद उन लोगों ने ‘जय श्रीराम’ कहने को कहा, जिसे कहने से इनकार करने पर आरोपियों ने आलम की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.