उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल के 4 बड़े ऐलान

अरविंद केजरीवाल रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है।

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी पहाड़ों की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुराने बिजली बिल माफ करने का भी वादा किया। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो बिजली की दिक्कत दूर होगी। प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश के किसानों को भी मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में मैं चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। पहली दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दूसरी हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी प्रदेश में कोई पावर कट नहीं होगा। चौथी उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। आज किसान गरीब है। अगर उसे ये लाभ देंगे तो उसकी जिंदगी आसान होगी। केजरीवाल ने कहा कि बिजली को लेकर इन तमाम वादों को पूरा करने में 3-4 साल से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा।

उत्तराखंड दौरे के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर वार किया। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड में दो पार्टियां है। चक्की के दो पाटों की तरह इन दोनों पार्टियों के बीच में उत्तराखंड की जनता पिस रही है। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग्स कर रखी है। एक बार तुम, एक बार हम। सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है। कहा कि पहली बार ऐसा हुआ होगा जिसके तहत कोई पार्टी अपने ही सीएम को कह रही है कि हमारा सीएम बेकार है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.