उत्तराखंड कांग्रेस ‘मिशन 2022’ में जुटी, 27 अक्टूबर को प्रभारी देवेंद्र यादव 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे देहरादून

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव 27 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस संबंध में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की की एक अहम बैठक हुई। बैठक में देवेंद्र यादव के दौरे को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों, पार्टी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और अनुशागिक सगंठनों के पदाधिकारियों से फोन पर बात भी की। उन्होंने 27, 28 और 29 अक्टूबर के तीन दिवसीय प्रदेश प्रभारी के दौरे में सभी से देहरादून में मौजूद रहने के लिए कहा।

धीरेन्द्र प्रताप ने बताया ने बताया कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद  देवेंद्र यादव पहली बार देहरादून में तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में कोशिश रहेगी कि उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ हो। उन्होंने इस दौरे को साल 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत अहम बताया।

बैठक में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिला अध्यक्ष संजय किशोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.