Blog

GST काउंसिल की बैठक के बाद मोदी सरकार ने जनता को दी सौगात, ये सामान हुए सस्ते

कार्पोरेट सेक्टर को राहत देने के बाद शुक्रवार को शाम को जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।

देश में चीजों की खरीद और मांग बढ़े इसे लेकर जीएसटी परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने कई वस्तुओं और सेवाओं पर कर घटा दिया है। जीएसटी दर में कटौती से जिन क्षेत्रों को फायदा होगा, उसमें होटल, रत्न और आभूषण, रक्षा और वाहन अहम हैं।

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब 7,500 रुपये प्रति रात से ज्यादा किराए वाले होटल रूम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। वहीं 1,000 रुपये से 7,500 रुपये तक के किराए वाले होटल रूम पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा और 1,000 रुपये से कम किराए वाले कमरों को जीएसटी नहीं देना होगा।

जीएसटी काउंसिल ने पत्ती और खाल से निर्मित कप-प्लेट पर जीएसटी नहीं लगाने का फैसला किया है। हालांकि कैफिनेटेड वेबरेज (कोला जैसे ड्रिंक्स) पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी गई है और उनपर 12 फीसदी का सेस भी लगेगा।

काउंसलि ने रक्षा उत्पादों को जीएसटी से छूट दी है, ताकि इस क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके। अन्य प्रमुख मदों में काउंसिल ने 10-13 लोगों के बैठने की क्षमता वाले यात्री वाहनों पर कंपेनसेसन सेस को 1-3 फीसदी घटा दिया है, जिससे उनकी कीमतें कम होंगी। हालांकि, रेलवे वैगन, कोच और रोलिंग स्टॉक जीएसटी पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।

जीएसटी काउंसिल ने रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए पॉलिस्ड सेमी प्रीसियस वस्तुओं पर जीएसटी की दर को तीन प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत कर दिया है। संशोधित जीएसटी दरें एक अक्टूबर, 2019 से प्रभावी होंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.