उत्तराखंड में जहरीली शराब से कोहराम, देहरादून में 6 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड में जहरीली शराब से मतम पसर गया है। देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

हालांकि प्रदेश के महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने तीन लोगों की मरने की पुष्टि की है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद देहरादून में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने स्थानीय विधायक के निवास का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस घटना की जानकारी देते हुए प्रदेश के महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब होने की खबरें शुक्रवार को समाने आईं। उन्होंने कहा कि मरने वाले लोगों ने एक मोमोज और जूस की दुकान से शराब लेकर पी थी।  उन्होंने बताया कि मामले की जांच आबकारी विभाग के साथ पुलिस थाना कोतवाली कर रही है।

महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।

वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत पर शक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.