Blog

उत्तराखंड के चमोली जिले में फंसे सैकड़ों प्रवासी मजदूर, सरकार से घर भेजने की लगा रहे गुहार

देशभर में कोरोना लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। उत्तराखंड में जहां 22 मार्च से ही लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिहाड़ी मजदूर बेहद परेशान हैं।

करीब दो महीने से जारी लॉकडाउन में ये मजदूर घरों में कैद हैं। वहीं निर्माण कार्य बंद होने के चलते कई दिहाड़ी मजदूरों, कामगारों के रोजगार पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। चमोली जिले के थराली क्षेत्र समेत नारायणबगड़, देवाल जैसे इलाको में सैकड़ो, हजारों की तादात में बिहारी और नेपाली मजदूर दैनिक मजदूरी के लिए यही अस्थायी तौर पर निवास करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना की मार के चलते इन मजदूरों की रोजी-रोटी में है। ऐसे में इन पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे मजदूरों को घर की चिंता सताने लगी है। सभी घर तो जाना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव और पास न बन पाने की वजह से ये मजदूर सिर्फ तहसील कार्यालय के ही चक्कर लंबे समय से काट रहे हैं।

इन दैनिक मजदूरों के पास लगभग दो महीने से रोजगार न होने के चलते रोजी-रोटी का संकट तो बना ही हुआ है, वहीं जानकारी के अभाव और इंटरनेट समेत एंड्रॉयड मोबाइल फोन न होने की वजह से यह मजदूर राज्य सरकारों की ई-पास सेवा का भी लाभ नही ले पा रहे हैं। ये मजदूर रोज तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी के सामने अपना दुखड़ा रोते हैं, लेकिन अधिकारी भी करें तो क्या करें नियम से इतर केवल एक प्रार्थना पत्र पर भी राज्य से बाहर जाने की अनुमति भी नही दे सकते हैं। ऐसे में मीडिया से बातचीत में उपजिलाधिकारी थराली किशन सिंह नेगी ने भी जानकारी देते हुए कहा कि उनके हाथ बंधे हुए हैं। नियम से इतर वे इन मजदूरों को अनुमति नहीं दे सकते हैं। और ई पास के लिए इन मजदूरों को जानकारी का अभाव और एंड्रॉयड मोबाइल की अनुपलब्धता से ये आवेदन भी नही कर पा रहे हैं। ऐसे में शासन स्तर पर ऐसे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए नियमों में शिथिलता बरतने की आवश्यकता है।

थराली नगर क्षेत्र में मजदूरी का काम करने वाले मदन दास, अमन कुमार, मनोज कुमार आदि मजदूरों ने बताया कि वे यहां भवन निर्माण का कार्य करते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनका रोजगार ठप पड़ा हुआ है। जो कुछ जेब मे था उससे लॉकडाउन के दौरान खाने पीने में खर्च कर लिया अब वे घर जाना चाहते हैं। उनके साथ उन्हीं के गांव के लगभग 15 साथी और हैं। इन मजदूरों ने ये भी कहा कि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से भी काफी लोग यहां फंसे हैं। रोज तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें घर जाने की अनुमति नही मिल रही है।

(थराली मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

23 seconds ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

23 minutes ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

56 minutes ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 hour ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.