गैरसैण को उत्तराखंड का ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के फैसले को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने जनता के साथ धोखा करार दिया।
गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इसका परिणाम बीजेपी सरकार को 2022 में भुगतना पड़ेगा। अल्मोड़ा पहुंचे कुंजवाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विगत 20 सालों से प्रदेश की स्थायी राजधानी कहा होगी ये अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार नही दे पाई, विकास के काम ठप्प पड़ चुके है। इस माहौल में अब सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इन नाकामियों का जवाब जनता 2022 में देगी। वही, कुंजवाल ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाएगी।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.