Blog

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने मचाया कोहराम, 5 मजदूरों को उतारा मौत के घाट

यूरोपीय संसद के सदस्यों के कश्मीर दौरे के दौरान राज्य में कई जगहों पर आतंवादियों का आतंक देखने को मिला।

कुलगाम में आतंकियों ने बेरहमी से पांच मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। वहीं एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ये सभी मजूदर यहां दैनिक मजदूरी करते थे। मजदूरों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले, मंगलवार को ही पुलवामा के द्रबगाम में एक स्कूल के पास आतंकवादियों ने फायरिंग की। जिस स्कूल के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने फायरिंग की उसे परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

सोमवार को सोपोर बस स्टैंड के पास आतंकियों ने ग्रेनेड धमाका किया था। इस हमले में करीब 20 नागरिक घायल हो गए थे। हमले के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.