गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार से सवाल, यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर जाने दिया, हमें क्यों नहीं?

यूरोपीय संसद के प्रिनिधिमंडल ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद विदेशी रानयिकों का ये पहला दौरा था।

यूरोपीय संसद के सदस्यों के कश्मीर दौरे को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद मोदी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, “हमें यूरोपीय संसद के सदस्यों के कश्मीर के दौरे पर जाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आपत्ति इस पर है कि अपने देश के सांसदों को जम्मू-कश्मीर में जाने नहीं दिया गया था। मैं खुद 5 अगस्त को कानून बनने के बाद जब श्रीनगर जाने की कोशिश की तो पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर रहने के बावजूद भी मुझे वहीं से वापस भेज दिया गया था।

आजाद ने कहा, “इसके एक हफ्ते बाद मैंने जम्मू में कोशिश की। जम्मू में भी चार घंटे एयरपोर्ट पर मुझे रोका गया। बाहर भी नहीं निकलने दिया। वहीं से मुझे वापस भेज दिया गया। इसके बाद हमने एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल जिसकी अगुवाई राहुल गांधी की अगुवाई ने की थी, जिसमें सीपीआई, सीपीएम और दूसरी करीब 8 से 10 राजनीतिक पार्टियों के नेता श्रीनगर पहुंचे थे। उस दिन भी 4 घंटे के बाद हमें श्रीनगर से ही वापस भेज दिया गया था।”

इसे भी पढ़ें: EU के सांसदों के डेलिगेशन के कश्मीर दौरे की क्या है सच्चाई?

आजाद ने कहा कि चौथी बार में मुझे सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़ा था। आजाद ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद मुझे जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत मिली और वो भी चंद जगहों पर। जिन जगहों पर मैं गया वहां भी 90 फीसदी जगहों पर पुलिस ने लोगों को दरवाजे से वापस भेज दिया। दरवाजे पर कैमरे लगे थे। उनका पता पूछा जाता था। उन्हें डाराया जाता था, धमकाया जाता था कि अगर सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो फिर तुम ध्यान रखना। ये रवैया है, पिंजरे में बंद रखा। यूरोपीय यूनियन के सदस्यों को वहां से लाकर कश्मीर भेज रहे हैं। ये एक आयोजित दौरा है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.