Categories: India NewsNews

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में एसओजी के डीएसपी और 1 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के तुरीगाम गांव में आतंकियों से मुठभेड़ में एक बार फिर देश के सुरक्षा बल शहीद हो गए हैं।

इस मुठभेड़ में एसओजी के डीएसपी अमन ठाकुर और एक जवना शहीद हो गया है। इसके अलावा दो जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है, इसकी जानकारी राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक ग्रुप था जो छिपा हुआ था।

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसके बाद कुलगाम के तुरीगाम गांव का घेराव किया और तलाशी अभियान शुरू किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा बलों का घेरा कड़ा होने पर आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठेभड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में शहीद डीएसपी अमन ठाकुर 2011 बैच के अधिकारी थे। वे पिछले डेढ़ साल से कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद शाखा का नेतृत्व कर रहे थे। शहीद डीएसपी अमन ठाकुर को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। जवानों समेत कई अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 18 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान उर्फ राशिद गाजी समेत तीन आतंकियों को मार गिराया था। सेना के मुताबिक, कामरान ने ही पुलवामा हमले की साजिश रची थी, जिममें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आतंकी ने आरडीएक्स से भरी एसयूवी से सीधे सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी था। इस धमाके में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.