बांग्लादेश से दुबई जा रहे विमान को हाईजैक करने की कोशिश, चटगांव एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

बांग्लादेश में एक प्लेन को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। प्लेन ने ढाका से दुबई के लिए उड़ान भरा था, जिसकी चटगांव में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, एक बंदूकधारी और चालक दल के दो सदस्य अभी भी विमान में मौजूद हैं। हालांकि, विमान से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। विमान में कितने यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल गाई है।

अगवा किया गया विमान BG-147 बताया जा रहा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान बांग्लादेश एयरलांइस का है। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों ने विमान को चारों तरफ से घेर रखा है। इस बीच खबर ये भी है कि एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं भारत में सभी हवाई अड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। शनिवार को मुंबई में एयर इंडिया के कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन आया था। पाकिस्तान जाने वाले विमानो को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद देश के सभी हवाई अड्डो को हाई अलर्ट जारी किया गया था।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.