Categories: India News

75 साल के येदियुरप्पा ने चौथी बार ली कर्नाटक के सीएम पद की शपथ

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली है। वो चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

बेंगलुरु के राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को शुक्रवार को सीएम पद की शपथ दिलाई। 75 साल के येदियुरप्पा ने कन्नड़ भाषा में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में पार्टी के सैकड़ों नेता, विधायक, कैडर और येदियुरप्पा के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। राज्य के मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने समारोह का संचालन किया।

इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रमुख नेताओं में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया, पूर्व मंत्री बसवराज बोम्मई, बीआर श्रीरामुलि और जी करुणाकर रेड्डी मौजूद थे। इस अवसर पर येदियुरप्पा ने अपने दोनों हाथों से जीत का संकेत देकर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया समेत कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। गौरतलब है कि बहुमत परीक्षण में फेल होने के बाद कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई थी। गठबंधन ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने खरीद-फरोख्त की उसके बाद विधायकों को तोड़ दिया, जिसकी वजह से उनकी सरकार गिर गई। यही वजह है कि शपथ ग्रहण समारोह में गठबंधन से कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.