Categories: India NewsNews

जावेद अख्तर को करणी सेना ने क्यों दी घर में घुसकर मारने की धमकी?

गीतकार जावेद अख्तर को करणी सेना ने उनके घूंघट पर  दिए बयान को लेकर धमकी दी है। करणी सेना ने कहा कि जावेद अख्तर ने माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे।

गीतकार जावेद अख्तर अपनी मुखर आवाज के लिए जाने जाते हैं। हर मुद्दे पर वो बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई बार अपनी इसी बेबाकी के वजह से कुछ लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। बुर्के पर दिए बयान को लेकर करणी सेना ने उन्हें धमका दी है। महाराष्ट्र में करणी सेना के प्रमुख सोलंकी ने एक वीडियो जारी कर उन्हें धमकी दी है। इस वीडियो में सोलंकी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जावेद अख्तर को अपनी मर्यादा समझनी चाहिए। राजस्थान जैसे प्रदेश की संस्कृति पर उंगली ना उठाएं। उन्होंने धमकी दी कि अगर जावेद अख्तर ने तीन दिन में माफी नहीं मांगी तो करणी सेना के विरोध को तैयार रहें। अगर राजस्थान की संस्कृति पर किसी ने उंगली उठाई तो करणी सेना उसकी आंख निकाल लेने की हिम्मत रखती है। करणी सेना ने माफी नहीं मांगने पर जावेद अख्तर को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि भोपाल में एक इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने बुर्के पर बैन लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत में अगर बुर्के पर प्रतिबंधन लगता है तो घूंघट पर भी बैन लगे। दरअसल उन्होंने श्रीलंका में बुर्के पर बैन को लेकर ये बात कही थी। उन्होंने कहा था, ”श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध नहीं लगा, बल्कि चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा है। देश में अगर बुर्के पर प्रतिबंध लगता है तो केंद्र सरकार राजस्थान में मतदान से पहले घूंघट पर प्रतिबंध लगाए। मुझे खुशी होगी अगर घूंघट और बुर्का दोनों ही नहीं होंगे।”

हालांकि बाद ने उन्होंने इस पूरे मामले में सफाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘’कुछ लोगों ने मेरे बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया। मेरे कहने का मतलब था कि हो सकता है कि श्रीलंका में सुरक्षा के नजरिये से बुर्के पर बैन लगाया गया हो,  लेकिन मेरा मानना है कि महिला शस्कितकरण के लिए लुए बुर्के या घूंघट पर रोक होनी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.