अफगानिस्तान: बघलान प्रांत में सुरक्षा बलों-तालिबान के बीच मुठभेड़, 30 आतंकी ढेर, 7 सुरक्षा कर्मियों की मौत

अफगानिस्तान में बघलान प्रांत के बुरका जिले में शुक्रवार को तालिबानी आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता महमूद हकमल ने बताया कि तालिबान आतंकियों के एक समूह ने बुरका जिले पर कब्जे के लिए स्थानीय समयानुसार तड़के एक बजे हमला किया। इस दौरानसुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी घटनास्थल पर मारे गए। इस दौरान 10 आतंकवादी घायल हो गए।

प्रांतीय परिषद के एक सदस्य, बिस्मिल्लाह अतश ने बताया कि संघर्ष में सात सुरक्षा कर्मी भी मारे गए हैं। वहीं इस जवाबी कार्रवाई में चार सुरक्षा कर्मी घायल भी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

अफगानिस्तान में यह इस तरह का पहला हमला नहीं। आए दिन अलग-अलग प्रांतों में इस तरह के तालिबानी आतंकी हमले करते रहते हैं, जिसमें सुरक्षा बलों की जान चली जाती है। तालिबान से बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई राजनीतिक हल नहीं निकल पाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.