Categories: IndiaNews

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को पीएम मोदी ने वीडियो गेम बताया, सेना का किया अपमान: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान पर कड़ा प्रहार किया, जिसमें पीएम ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तुलना वीडियो गेम से की थी।

राहुल गांधी ने कहा, “सेना नरेंद्र मोदी की निजी संपत्ति नहीं है। मोदी सोचते हैं सेना उनकी संपत्ति है। सेना की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को वीडियो गेम बताकर पीएम मोदी देश की सेना को बदनाम कर रहे हैं। सेना किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश की होती है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं, साफ है बीजेपी चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही ये बीजेपी को लगता है कि वो चुनाव हार रही है, वो मुद्दे से भटकाना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, लेकिन चुनाव में पीएम मोदी और बीजेपी के नेता इन मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर पक्षपता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और विपक्ष को लेकर चुनाव आयोग का अलग-अलग रुख है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां सत्ता पक्ष, बीजेपी की बात है, उनके लिए अलग नियम है और विपक्षी पार्टियों और नेताओं के लिए अलग नियम है। चुनाव आयोग पर भी बीजेपी का दबाव है। लेकिन चुनाव आयोग को अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी।

राहुल गांधी ने प्रेस से बात करते हुए राफेल मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट से इसलिए माफी मांगी क्योंकि, कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में ‘चौकीदार चोर है’ का इस्तेमाल नहीं किया था, और मैंने कोर्ट का नाम लेकर इस शब्द को जोड़ दिया। इसलिए मैंने कोर्ट से माफी मांग ली है। राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार चोर है, ये एक नारा है, सच्चाई है और और हकीकत भी है। उन्होंने कहा कि मैं आगे भी ‘चौकीदार चोर है’ कहता रहूंगा। साफ है कि राफेल डील में चौकीदार ने चोरी की है। पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.