Blog

बेटे के सीएम बनने पर पुष्कर सिंह धामी की मां ने क्यों कहा आज उनका सपना पूरा हो गया?

पष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले सीएम होंगे। उधम सिंह नगर के नेपाल बॉर्डर से लगी खटीमा विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर इलाके में खुशी की लहर है।

सीएम बनने के बाद उनके घर समर्थकों का जमावड़ा लगा है। पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर पत्नी गीता देवी भी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि पति के मुख्यमंत्री बनने से पूरा खटीमा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है, साथ ही उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है कि वो 6 महीने के इस कार्यकाल में ऐसा कार्य करेंगे जिससे खटीमा के साथ-साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन होगा। पुष्कर के सीएम बनने पर गीता देवी ने पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया है।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी ने भी खुशी जताई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जो सपना था वो आज पूरा हो गाय है। उन्होंने कहा कि पति का एक साल पहले निधन हो गया था, उनका भी सपना था कि बेटा एक दिन राज्य का मुख्यमंत्री बने। ये सपना उनकी मृत्यु के बाद पूरा हुआ है।

पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक सफर

पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव में हुआ था। छात्र जीवन में ही उन्होंने राजनीति शुरू कर दी थी। 1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली। 2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे। साल 2005 में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद साल 2012 में पहली बार विधायक बने। 2013  में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बने। साल 2017 दूसरी बार विधायक बने।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.