Blog

छह अप्रैल को ‘हाथ’ का साथ थामेंगे BJP के ‘शत्रु’, एंट्री से पहले रखी ये बड़ी शर्त

बीजेपी से बागी हुए शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की राह में कई अड़चने आ रही हैं। गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की, लेकिन हाथ का साथ नहीं थाम पाए।

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर बताया है कि अब शत्रुघ्न 6 अप्रैल को औचपारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे। दरअसल शत्रुघ्न इस बात पर अड़े हैं कि सिचुएश्न कोई भी हो लेकिन चुनाव लड़ने की लोकेशन वही रहेगी। बता दें कि वो पटना साहिब सीट से सांसद हैं।

बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। जिसकी वजह से ही गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके। क्योंकि वो पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। इस संसदीय क्षेत्र से इस बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए हुए थे। इसकी वजह से आगामी लोकसभा चुनव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी में शामिल होने में हो रही देरी पर सफाई दी है। पार्टी की तरफ से ये कह गया है कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है। बस थोड़ी देरी हो रही है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीजेपी छोड़ने के सीधे संकेत दे दिए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.