उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! सोनिया गांधी ने बदला प्रभारी, हरीश रावत को भी दी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। कोरोना काल के बीच अब सूबे में राजनीतिक उठापटक देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड कांग्रेस में शुक्रवार देर रात हलचल देखने को मिली जब दिल्ली में बैठे आलाकमान के आदेश के बाद राज्य के प्रभारी बदल दिए गए। रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के प्रभारी को बदल दिया है। कांग्रेस ने अब ये जिम्मेदारी जिम्मेदारी देवेंद्र यादव को दी है। बता दें, देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा सीट से विधायक हैं

आपको बता दें, इससे इससे पहले अनुग्रह नारायण सिंह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाशत की जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये भी आदेश दिए हैं कि अब समय आ गया है जब सभी को पार्टी के लिए जी जान लगा देनी है।

इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के नई सीडब्ल्यूसी की लिस्ट में हरीश रावत का भी नाम है। नई सीडब्ल्यूसी में 22 सदस्य बनाए गए हैं। इनमें 26 इनवाइटी सदस्य और 10 स्पेशल इनवाइटी सदस्य बनाए गए। इसी क्रम में हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.