Blog

यूपी-उत्तराखंड के होमगार्डों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी सौगात, होमगार्डों के हक में सुनाया ये फैसला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारों होमार्गों को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले के जरिए बड़ी राहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, अब होमगार्डों को कांस्टेबल के न्यूनतम वेतन के बराबर भत्ता मिलेगा। फिलहाल होमगार्ड को 500 रुपये प्रति कार्यदिवस के हिसाब से भत्ता दिया जाता है। कोर्ट के इस फैसले से उत्तराखंड और यूपी के 95 हजार होम गार्डों को बड़ी राहत मिली है।

होमगार्डों के हक में इससे पहले यही फैसला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया था, जिसे उत्तर प्रदेश की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंच किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए होमगार्डों के हक में फैसला सुनाया है और यूपी सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की सरकार को दिसंबर, 2016 से भत्ता देने और 8 हफ्ते के भीतर इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए भी कहा है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने होमगार्डों को नियमति करने से मना कर दिया। लोकिन कोर्ट ने कहा कि नियमित काम करने वाले होमगार्डों को कांस्टेबल के सामन न्यूनतम भत्ता मिलना ही चाहिए। कोर्ट के इस फैसले से यूपी के साथ उत्तराखंड के 10 हजार होमगार्डों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इन्हें कांस्टेबल के बराबर अब सरकार न्यूनतम भत्ता देगी।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page- https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter- https://twitter.com/News_Nukkad

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.