Categories: India News

गंगा सफाई को लेकर मोदी सरकार का नया अल्टीमेटम, जल शक्ति मंत्री ने बताया कब तक साफ होगी गंगा

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में ‘नमामि गंगे’ परियोजना के विफल होने के बाद अब सरकार ने गांगा को साफ करने के लिए नया अल्टीमेटम दिया है।

‘नमामि गंगे’ परियोजना के विफल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम चल रहे हैं और अगले दो सालों में प्रत्यक्ष बदलाव दिखाई देंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं होंगे और उन्होंने गंगा के पुनर्जीवन और संरक्षण में लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “यह पूछा जा रहा है कि गंगा बीते चार सालों में साफ क्यों नहीं हुई। क्षमता निर्माण कार्यक्रम पूरी तेजी से चल रहे हैं। कुल 298 परियोजनाओं में से 98 पूरी हो चुकी हैं।” उन्होंने कहा, “अगले दो सालों में आप महत्वपूर्ण बदलाव देखेंगे।”

मंत्री ने लोगों से कहा कि सिर्फ कड़े नियम काफी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को नदी की उपयोगिता को समझने की जरूरत है। हमें सरकार और लोगों के बीच साझेदारी की जरूरत है। इसके लिए एक जन आंदोलन होना चाहिए।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.