विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की।
जेल में गैंगरेप के आरोपी विधायक से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज मीडिया के कैमरों में कैद हो गए। जब उनसे ये पूछा गया कि जेल में आप क्या करने आ थे, तो उन्होंने बिना झिझके जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जेल में मिलने आए थे। साक्षी महाराज ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर काफी दिनों से जेल में बंद हैं, मैं उनसे यहां मिलने आया हूं, उन्हें चुनाव के बाद धन्यवाद देने आया हूं।
कुलदीप सिंह सेंगर वही बीजेपी विधायक हैं, जिनके ऊपर युवती से गैंगरेप का आरोप है। यही नहीं बीजेपी विधायक पर पीड़िता के पिता की हत्या का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद आरोपी विधायक के खिलाफ जब कार्रवाई नहीं हुई तो इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार लगानी पड़ी थी। कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी विधायक को गिरफ्तार किया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.