Blog

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एकला चलो की राह पर BSP सुप्रीमो मायावती, पढ़िये क्या है उनका प्लान?

मायावती ने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वो अकेली की चुनाव लड़ेंगी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की जंग दिलचस्प होती जा रही है। पहले आम आदमी पार्टी चुनावी रण में कूदी, उसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान करके मुकाबले को कड़ा कर दिया। अब मायावती विधानसभा चुनाव के लिए नया प्लान लेकर आई हैं। मायावती ने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वो अकेली की चुनाव लड़ेंगी। मायावती ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। ऐसे में बीएसपी यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीएसपी हर विधानसभा चुनाव में कमजोर ही होती गई है। 2002 में बीएसपी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर जीत मिली थी और कुल वोटों का शेयर 10.93 फीसदी था। इसके बाद 2007 में हुए चुनाव में पार्टी का वोट पर्सेंट और सीट दोनों कम हो गई। 2007 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को आठ सीटों पर जीत मिली थी। जिनमें से छह सीटें हरिद्वार और दो सीटें उधमसिंह नगर जिले की थीं। 2012 में बीएसपी की सीटों में और गिरावट आई और पार्टी महज तीन सीटों पर ही सिमट गई। जबकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.