प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आज एक साल पूरा हो गया है।
फिटनेस मूवमेंट के एक साल पूरा होने पर वो आज कई सेलिब्रिटीज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। इसमें इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनेता मिलिंद सोमन जानी-मानी डायटीशियन रूजुता दिवेकर समेत कई बड़े लोग शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी ने सभी से उनकी फिटने के राज पूछे और वो खुद को कैसे फिट रखते हैं ये भी बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आम लोगों से भी फिटने मूवमेंट में शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वो फिटनेस की बात कर रहे हैं तो सिर्फ शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने की बात नहीं कर रहे, बल्कि मानसिक तौर पर भी खुद को फिट रखना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ मंत्र में सभी का स्वास्थ्य छिपा है।
प्रधानमंत्री की फिटनेस मुहिम की तारीफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”प्रधानमंत्री के फिटनेस मूवमेंट को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।’फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के संकल्प से फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटल फिटनेस भी बरकरार रखी जा सकती है। प्रधानमंत्री जी की इस मुहिम में भगीदार बनें।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.