Blog

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा?

कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फिर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने 33 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पकैज पर जोर दिया।

संबोधन की शुरुआत उन्होंने इससे की कि एक राष्ट्र के रूप में हम स वक्त बहुत अहम मोड़ पर खड़े हैं और ये आपदा हमारे लिए एक अवसर लेकर आई है। उन्होंने बताया कि जहां कोरोना महामारी से पहले देश में ना के बराबर N-95 मास्क और PPE किट बनाई जाती थी, वहीं अब हर दिन भारत 2 लाख N-95 मास्क और PPE किट बना रहा है।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया और कहा कि अगर हम ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा जोर आर्थिक गति देने पर किया। उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया, जो देश की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है। प्रधानमंत्री ने ये आर्थिक पैकेज सभी तरह के उद्योगों के लिए किया है। साथ ही पीएम ने इस शंका को दूर कर दिया कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण लागू किया जाएगा, लेकिन वो नए रंग-रोगन वाला है। सभी राज्यों के सीएम सुझाव लेकर इसे लागू किया जाएगा, जिसके तरत अलग-अलग इलाकों के लिए कुछ राहत भी दी जा सकती है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ करते हुए उनके भाषण की बड़ी बातें, जो पीएमओ के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट की गई थी, उसे रीट्वीट किया। इसके साथ ही सीएम ने ट्वीट किया, ”कोरोना की वैश्विक महामारी ने एक तरफ जहाँ पूरे विश्व में तबाही मचायी है, वहीं दूसरी तरफ यह आपदा, भारत के लिए एक संकेत, एक संदेश और एक अवसर भी लेकर आई है। कोरोना ने हमें एक बार फिर एहसास कराया है कि क्यों आत्मनिर्भर बनना आज भारत की सबसे बड़ी ज़रूरत भी है।’ अपने ट्वीट में सीएम रावत ने  #AatmNirbharBharat भी लिखा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.