पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ऋषिकेश में धरने और उपवास पर बैठ गए हैं। वो टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने का विरोध कर रहे हैं। धरने पर बैठने के दौरान रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पीएम मोदी और उद्योगपति अडानी पर हमला बोला।
इसके साथ ही उन्होंने जनआंदोलन की भी चेतावनी दी। वहीं हरीश रावत के आरोपों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने की जानकारी मेरे पास नहीं है। अगर ऐसा होता तो मुझे पता होता। सीएम ने कहा ‘हरीश रावत को रात को सपना आता है और वे सुबह धरने पर बैठ जाते हैं। ऐसा करके वो जनता को भ्रमित करने का काम न करें।’
सीएम के इस बयान पर हरीश रावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम को अगर इतना ही भरोसा है तो वो विधानसभा में सत्र बुलाकर प्रस्ताव पास कर दें कि इसका निजीकरण नहीं होगा तो विश्वास आ जाएगा। हरीश रावतन आरोप लगाया कि पूरी बीजेपी बड़े उद्योगपतियों और अडानी के आगे नतमस्तक है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.