Blog

उत्तराखंड के एलटी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, त्रिवेंद्र सरकार देगी ये सौगात, किया ऐलान

उत्तराखंड के एलटी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार शिक्षकों को बड़ी सौगात देने जा रही है।

प्रदेश के 1900 एलटी शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने का सरकार ने फैसला किया है। सरकार के मुताबिक, पदोन्नति प्रक्रिया अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रवक्ता के 917 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिय पूरी होने वाली है। खबरों के अनुसार, इस महीने के आखिर तक चयनित प्रवक्ताओं की विद्यालयों में तैनाती कर दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि इस साल विद्यालयी शिक्षा विभाग में एलटी और प्रवक्ता के सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा।

राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नैनीताल पहुंचे विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 1100 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में 30 से कम छात्र संख्या वाले 34 हाईस्कूल-इंटर कॉलेज हैं। इनका जल्द ही विलीनीकरण होना है। आरके कुंवर ने आश्वस्त किया कि अगस्त महीने तक इस बार राज्य के प्रवक्ता-एलटी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों भर दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.