कौन हैं मोदी सरकार 2.0 में राज्य मत्री बनाए गए उत्तराखंड के अजय भट्ट?

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है।

इस बार मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड बेजपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। सांसद अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। अजय भट्ट में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद हैं।

कौन हैं अजय भट्ट?

उत्तराखंड की राजनीति में अजय कुमार भट्ट की पहचान एक जुझारू नेता की है। वो शुरुआत से ही सामाजिक कामों में जुटे रहे हैं। अजय भट्ट का बचपन में ही RSS से जुड़ गए थे और बाद में कॉलेज के दिनों में बीजेपी की यूथ विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। उन्होंने साल 1996 में पहली बार रानीखेत से चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश विधान सभा में रानीखेत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। अजय भट्ट उत्तर प्रदेश विधानसभा में लोक लेखा समिति और विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति का जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अजय भट्ट की सक्रिय और अहम भूमिका देखने को मिली। अजय भट्ट उत्तरांचल संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्य भी रहे। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग राज्य उत्तराखंड बनने के बाद भट्ट अंतरिम सरकार में मंत्री बने। बतौर मंत्री उनका कार्यकाल शानदार रहा। 2002- 2007 और  2012-2017 तक रानीखेत में विधानसभा का चुनाव जीता। 18 मई 2012 से 15 मार्च 2017 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। 2015 में अजय भट्ट को नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी बन गए।

2019 में 17वीं लोकसभा में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से पहली बार सांसद चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे दिग्गज को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों से हराया और प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सांसद बने।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 day ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.