Blog

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 साल, उत्तराखंड को क्या मिला, सांसद अजय टम्टा ने दी जानकारी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा में सांसद अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता की। उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।

सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद धारा 370 का हटाना, राम मंदिर के निर्माण का कदम, नागरिक संशोधन अधिनियम समेत कोरोना के दौर में  व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर देश को सुरक्षित करने का कार्य किया है। वहीं 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देकर देश को आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने का काम किया है।

अजय टम्टा ने अपने संसदीय क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद पहली बार मेरा संसदीय क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र को पिथौरागढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने का काम किया गया। मेरे संसदीय क्षेत्र में ऑल वेदर रोड का निर्माण किया गया। यही नहीं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्व कैलाश मानसरोवर मार्ग में सड़क निर्माण का कदम भी मोदी सरकार का ऐतिहासिक काम है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.