Blog

उत्तराखंड: पहाड़ की ये वो बेटियां हैं, जिन्होंने जमाने में मनवाया अपना लोहा, किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाली 16 महिलाओं/बालिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमतें तत्र देवता’ जहां नारियों की पूजा होती है, वहीं देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान दिलाने और अवसरों में बढ़ोतरी का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार में बेटे और बेटी को एक समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि बेटियां समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें, इसके लिए उन्हें समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। बेटियों के मान सम्मान और उनकी शिक्षा, रोजगार के लिए हमें कोशिश करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाए आज विभिन्न उच्च पदों पर देश और विदेश में आसीन है। जनपद में भी कई मुख्य पदों पर महिलाएं जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो हमारे लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में जिन महिलाओं/बालिकाओं को सम्मानित की गईं उनके नाम, डॉ.सविता हयांकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ.हेमा तिवारी महिला चिकित्सालय, धनी शाही सामाजिक कार्यकर्ता, सुनीता तिवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिमौला विद्या कर्नाटक और नीलम नेगी शिक्षा विभाग, स्नेहा रजवार नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी, बसुधा पंत सामाजिक कार्यकर्ता, आशा डिसूजा ग्रीन हिल्स ट्रस्ट, मंजू उपाध्याय बाल गृह अधीक्षिका, बसुधा अग्निहोत्री जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक, माला तिवारी प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय, किरण राणा कृषि विभाग, पूजा बधानी लोनिवि में इंजीनियर, बबीता बोरा, प्रीति भंडारी का नाम शामिल है।

कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला समन्वयक नेहा पंत, मंजू पाण्डे, गीता बिष्ट, भाष्कर जोशी, नवल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.