उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में होली से पहले ‘चीर बंधन’, पहाड़ की इस परंपरा को जानते हैं आप?

उत्तराखंड में होली उत्सव जारी है। अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में होली के चीर बंधन के साथ ही होली महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

जागेश्वर धाम में विधि विधान और रीति रिवाज के साथ होलियारों और पुजारियों ने चीर बंधन किया, जिसमें होली गायन का कार्यक्रम किया गया। चिर बंधन में ‘कैलै बांधी हो चीर’, ‘हो सौ सीसी भर दे गुलाल’, ‘होली रै रसिया आज बृज में’ जैसे होली गीतों को होल्यारों, पंडितों और पुजारियों ने गाया। इस मौके पर सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक, एकादशी पर्व के अवसर पर चीर बंधन कर होली का विधिवत आगाज किया गया।

चीर को जागेश्वर मंदिर के अलावा हर एक दुकान और घरों में ले जाकर घुमाया गया। इस चीर के डोले का विधिवत पूजन किया गया। फाल्गुन माह की एकादशी से शुरू वाली होली गायन का यह क्रम जागेश्वर धाम समेत समूचे क्षेत्र में शुरू हो गया है। जागेश्वर धाम में चीर बंधन की भी अलग विशिष्ट परंपरा है। होलिकाष्टमी के दिन ही कुमाऊं में कहीं-कहीं मंदिरों में चीर बंधन का प्रचलन है। लेकिन जागेश्वर धाम में एकादशी को मुहूर्त देखकर चीर बंधन किया जाता है। इसके लिए गांव के प्रत्येक घर से एक-एक नए कपड़े के रंग-बिरंगे टुकड़े ‘चीर के रूप में लंबे लठ्टे पर बांधे जाते हैं। इस मौके पर कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, सिद्धि को दाता गणपति बांधी चीर हो, जैसे गीत गाए जाते हैं। इसमें गणपति के साथ सभी देवताओं के नाम लिए जाते हैं।

इस अवसर पर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भटृ, प्रधान पुजारी हेमन्त भटृ, कैलाश भट्ट सोनू, योगेश भट्ट ज्येष्ठ प्रमुख, गोपाल पंडा, मोहन भट्ट लाल बाबा, ग्राम प्रधान जागेश्वर राम प्रसाद, ग्राम प्रधान मंतोला नारद भट्ट,  पूर्व ग्राम प्रधान हरीमोहन, नवीन भटृ, मुकेश भट्ट, नाथू भट्ट और गिरीश भटृ आदि सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.