एक क्लिक में पढ़ें राहुल गांधी के मसूद अजहर को ‘जी कहने वाले बयान समेत दिन की 5 बड़ी खबरें

दिनभर की भागमभाग के बीच अक्सर आपके पास खबरें पढ़ने का वक्त नहीं होता। इस वजह से आपसे जरूरी खबरें छूट जाती हैं। इसीलिए न्यूज़ नुक्कड़ ने अपने पाठकों के लिए एक ही साथ दिन ही 5 बढ़ी खबरें पेश की हैं। ताकि आप हर बड़ी खबरों से अपडेट रहें।

राहुल गांधी के मसूद अहजर को ‘जी’ कहने वाले बयान पर घमासान

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और मोस्टवांटेड आतंकी मसूद अजहर को लेकर बीजेपी पर हमल करना कांग्रेस  अध्यक्ष को महंगा पड़ गया। दिल्ली में कांग्रेस के कार्यक्रम ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम’ में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान कहा कि बीजेपी की पिछली सरकार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा। यहां उन्होंने मसूद अजहर ‘जी कह दिया।

राहुल गांधी के मसूद अजहर को ‘जी’ कहने पर बीजेपी ने ट्वीट कर उन पर जोरदार हमला बोला। राहुल के भाषण का वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी ने लिखा ”देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान।” हालांकि जब आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसने के लिए अजहर को ‘जी’ कहकर पुकारा था।

फारूख अबदुल्ला के एयर स्ट्राइक को चुनाव से जोड़े वाले बयान पर घमासान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला ने बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पूरी तरह से चुनाव के लिए, केवल चुनाव के मकसद से की गई। उन्होंने कहा ”हमने करोड़ों रुपये का विमान गवां दिया। शुक्र है कि भारतीय वायुसेना का पायलट जीवित बच गया और सम्मान के साथ पाकिस्तान से लौट आया। ”संसद में हमें पता है कि वो सभी दूसरे मोर्चों पर फेल हो गए हैं और कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लड़ाई या टकराव होगा ताकि वो एक तरह का ‘अवतार’ बन जाए जिनके बिना भारत चल ही नहीं सकता।” फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि वो ये बताना चाहते हैं कि वो या कोई और रहे ना या रहे, लेकिन भारत हमेशा जिंदा रहेगा और आगे बढ़ता रहेगा।

पुलवामा हमले के दोनों मास्टरमाइंड ढेर

पुलवामा हमले के दोनों मास्टरमाइंड कामरान और मुदस्सिर को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना की तरफ से बताया गया कि पुलवामा हमले के बाद से सेना ने अब तक 18 आतंकियों को मार गिराया गया है।  जम्मू-कश्मीर के त्राल में सोमवार को आतंकी मुदस्सिर मारा गया है जो कि पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था। आतंकी मुदस्सिर जैश का कमांडर था। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ 40 जवान शहीद हो गए थे।

रमजान में वोटिंग को लेकर विवाद

रमजान में वोटिंग की तारीख को लोकर विवाद हो गया है। सबसे पहले मुस्लिम धर्मगुरु खालिद राशिद फिरंगी महली ने रमजान में मतदान की तारीख रखने पर सवाल खड़े किए। इसके बाद टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने मतदान की तारीख रमजान में होने लेकर भी सवाल खड़े किए। हालांकि AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने इस विवाद को बेवजह बताया है। उन्होंने कहा कि क्या मुसलमान रजमान में रोजे रख कर दूसरे काम नहीं करते? बीजेपी ने भी सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है। कहा कि विवाद करना बेवजह है। केराना उपचुनाव भी रमजान में ही हुए थे। आपको बता दें कि रजमान का पाक महीना 5 मई से शुरू हो सकता है। 6 मई को पांचवें, 12 मई को छठे और 19 मई को सातवें चरण के लिए वोटिंग होनी है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बारामती में पार्टी के विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बात कही। उन्होंने कहा, ”मैं इससे पहले 14 लोकसभा चुनाव लड़ चुका हूं। हमारे परिवार ने ये फैसला लिया है कि मैं माढा लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि पार्थ मवाल सीट से चुनाव लड़ें। मैं भी चाहता हूं कि नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए। पार्थ मावल लोकसभा सीट से लड़ेंगे।” आपको बता दें कि पार्थ शरद पवार के भतीजे अजीत के बेटे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.