Categories: IndiaIndia NewsNews

पीएम मोदी के स्टार्टअप इंडिया से कितनों को फायदा हुआ?

जिस स्टार्टअप इंडिया का पीएम मोदी ने जोर-शोर से प्रचार किया था। देश के करीब 82 फीसदी स्टार्टअप्स को केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत कोई फायदा नहीं मिलता है।

ये खुलासा एक रिपोर्ट से हुआ है। लोकल सर्कल्स के सालाना स्टार्टअप सर्वे 2019 में कहा गया है कि सिर्फ 18 फीसदी स्टार्टअप्स और एसएमईज (छोटे और मझोले व्यापार) ने स्टार्टअप  इंडिया योजना से फायदा मिला है। बता दें कि लोकल सर्कल्स एक सामुदायिक लोकल मीडिया प्लेटफार्म है, जिसने देश के 15,000 स्टार्टअप्स, एसएमईज और आंत्रप्रेन्यर्स का सर्वे किया है।

इसके अलावा इस सर्वे में स्टार्टअप पर लगने वाले ‘एंजेल टैक्स’ मुद्दे पर भी चर्चा की गई। जिसमें 32 फीसदी स्टार्टअप्स ने बताया कि साल 2018 में इस संबंध में उन्हें आयकर विभाग से कई नोटिस मिले। रिपोर्ट में कहा गया है कि, “एंजेल टैक्स से आंत्रप्रेन्योर की मुश्किलें बढ़ी हैं, क्योंकि कई एसएमईज और स्टार्टअप्स को इस संबंध में आयकर विभाग ने नोटिस भेजे हैं।”

सर्वे में साल 2019 को लेकर 71 फीसदी स्टार्टअप के संस्थापक ने कहा कि वो अपने संगठन को आगे बढ़ाएंगे, जबकि 24 फीसदी ने कहा कि वे अपना स्टार्टअप बंद करने पर विचार कर रहे हैं। जबकि 5 फीसदी ने कहा कि वो अपना स्टार्टअप बेच देंगे। आपको बता दें कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत साल 2016 के जनवरी हुई थी। इसका मकसद देश के स्टार्टअप्स को इंकूवेशन, फंड और टैक्स में छूट देने समेत दूसरे फायदे पहुंचाना था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.