Categories: IndiaIndia NewsNews

‘मोदी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नहीं पीते’

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रधानमंत्री के शराब वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ”मोदी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नहीं पीते।”

‘आप’ सांसद ने कहा, ”राजनीतिक दलों को शराब, हिरोइन और कोकीन तो कोई चौराहा छाप नेता ही बोल सकता है प्रधानंत्री नहीं।” एक रैली को संबोधित करते हुए आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ”मोदीजी ने ठग लिया आपको। इतना झूठ बोला कि आप लोग उसी के चक्कर में आ गए।”

संजय सिंह ने कहा कि मोदी तमाम बुराइयों के बाद कहते हैं कि वोट बीजेपी को दे देना। हमने एक फिल्म देखी थी, शोले, जिसमें मौसी से बसंती का हाथ मांगने के लिए अमिताभ बच्चन जाते हैं, कहते हैं कि धर्मेंद्र शराबी भी हैं, जुआरी भी हैं लेकिन शादी पक्की कर दो। मोदी जी आप से तमाम झूठे वादे करेंगे बावजूद इसके आपसे कहा जाता है कि वोट बीजेपी को दे देना।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने यूपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के ‘स’, रालोद के ‘रा’ और बसपा के ‘ब’ को मिलाकर तीनों दलों के गठबंधन को ‘सराब’ बताते हुए कहा कि यह आपको बर्बाद कर देगा। पीएम ने ‘सराब’ को शराब बताने की कोशिश की। पीएम के इस बयान पर विवाद बढ़ गया। सबसे पहले एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया। इसके बाद दूसरे नेताओं ने भी पीएम पर उनके इस बयान को लेकर हमला किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.