Categories: Newsखेल

युवराज सिंह ने छक्कों से फिर याद दिलाया 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में एक बार फिर लंबे-लंबे छक्के जड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

युवराज सिंह को उनकी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। 2007 में T-20 वर्ल्ड कप में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़कर युवराज ने तहलका मचा दिया था। उसी अंदाज में युवराज सिंह ने एक बार फिर छक्के जड़े हैं। इस बार 6 गेंदों पर 6 छक्के तो नहीं लगाए, लेकिन छक्कों की हैट्रिक जरूर जड़ दी। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में एक बार फिर लंबे-लंबे छक्के जड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पारी के 14वें ओवर में उन्होंने युजवेंद्र की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। हालांकि चौथी गेंद पर वो आउट भी हो गए।

जैसे ही युवराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाई स्टेडियम युवी के नाम से गूंज उठा। स्टेडियम में बैठे दर्शकों को लगा कि आज एक बार फिर इतिहास दोहराया जाएगा। लेकिन उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गय गया जब चौथी गेंद पर बाउंड्री पर मोहम्मद सिराज के उनका कैच पकड़ लिया। ये मैंच मुंबई इंडियंस 6 रनों से जीत गया। आपको बता दें कि साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए इस टी-20 मुकाबले में युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्का जड़ा था।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.