फोटो: सोशल मीडिया
देश में पहले चरण का मतदान हो चुका है। अभी 6 चरण के चुनाव होने बाकी हैं। इस बीच अलग-अलग लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को लगातार चुनौती मिल रही है। पीएम मोदी को अब चुनौती देने के लिए अभिनंदन पाठक भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। अभिनंदन पीएम मोदी की तरह ही दिखते हैं। उन्हें देखने पर एक बार को आप भी धोखा खा जाएंगे। अभिनंदन पाठक ने लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नमांकन पत्र दाखिल कर दिया है। लखनऊ से राजनाथ सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
लखनऊ में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिनंदन पाठक ने वाराणसी से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 26 अप्रैल को वो बनारस में पर्चा भरेंगे। उन्होंने कहा कि वो किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वो जुमला के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए समर्थन करेंगे।
बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर पहले ही बनारस से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। बहादुर बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 2017 में सेना में जवानों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया था कि जवानों को सही खाना नहीं मिलता है और कई बार उन्हें भूखे पेट भी सोना पड़ता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.